-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*नवप्रवेशी बच्चों के उत्साहपूर्ण स्वागत के साथ संकुल केंद्र कोट में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव


सूरजपुर - नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर संकुल केंद्र कोट में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य रामानुजनगर माननीय मानिक चंद जी, सांसद प्रतिनिधि माननीय संजय गुप्ता जी, सरपंच जगनारायण सिंह, धर्मसाय सिंह एवं कृष्णा केवर्त,सुरेन्द्र सिंह,पंचायत सचिव देवराजन सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों के स्वागत उपरांत नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिष्ठान, पुस्तक एवं गणवेश प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया।
संकुल प्राचार्य महेश दोहरे ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया तथा विद्यालयों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। साथ ही शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यालयों के सर्वांगीण विकास हेतु सहयोग का आग्रह किया।
अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यालयों की आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों में समय-समय पर हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता कमल किशोर पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक शिवलाल सिंह, व्याख्याता अनुरंजन टोप्पो, तारकेश सिंह, प्रधान पाठक बाबूलाल साहू, सुरेन्द्र राजवाड़े, निर्मल प्रसाद सिंह, फूल सिंह, श्रीमती उर्मिला रवि, शिक्षक राधेश्याम साहू, खेलसाय पोर्ते, उमाशंकर साहू, नंदलाल सिंह, श्रीमती जानकी सिंह, हुकुम प्रसाद, श्रीमती शांति सिंह, श्रीमती सुखमनिया, श्रीमती सुशीला सहित संकुल अंतर्गत समस्त विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT