-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

धमतरी में सेन समाज ने सौंपा ज्ञापन, बिलासपुर की छात्रा से दुष्कर्म मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग



धमतरी। बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित यौन शोषण के मामले को लेकर सेन समाज ने कड़ा विरोध जताते हुए कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि स्कूल के एक शिक्षक पर कई महीनों तक नाबालिग छात्रा का डराकर शोषण करने का आरोप है। समाज का आरोप है कि पीड़िता द्वारा स्कूल प्रबंधन को जानकारी दिए जाने के बावजूद समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपी के हौसले बढ़ते रहे।
सेन समाज ने मामले में स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया जाता है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए। समाज ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित करने की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से समाज ने दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इस दौरान समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष धन सिंह सेन, मोहित सेन, रवि कौशल राम गोपाल सेन देबू राम शांडिल्य पवन कौशिक कल्याणी कौशिक पुष्पा कौशिक राधा सेन कमला कौशिक मंजू सेन उषा कौशिक सालनी सेन विकास शांडिल्य, प्रेम कुमार शांडिल, नरेंद्र कौशिक राजेश कौशिक

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT