-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

सुशासन को और प्रभावी बनाने चिंतन शिविर 3.0 का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा— जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता,,,,



सरगुजा/अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग के तत्वावधान में नवा रायपुर अटल नगर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में दो दिवसीय 'चिंतन शिविर 3.0' का शुभारंभ हुआ। इस महत्वपूर्ण शिविर में प्रदेश के मंत्रीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल होकर सुशासन, प्रशासनिक सुधार तथा विकास कार्यों की भावी रणनीति पर मंथन कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने चिंतन शिविर में सहभागिता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनकेंद्रित प्रशासन स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विभागीय कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि चिंतन शिविर केवल विचार-विमर्श का मंच नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, तकनीक आधारित तथा जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिविर में प्राप्त सुझावों एवं अनुभवों के आधार पर प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। 
दो दिवसीय इस चिंतन शिविर में सुशासन, प्रशासनिक सुधार, तकनीकी नवाचार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा, विभिन्न नवाचारों के आदान-प्रदान एवं आगामी कार्ययोजना सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के साथ सार्थक चर्चा की जा रही है।
कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि विकास की गति और तेज हो, प्रशासन अधिक संवेदनशील बने तथा जनता को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसी उद्देश्य से ऐसे चिंतन शिविर शासन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT