-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

ग्राम कुकरेल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार


धमतरी, 17 जुलाई। जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरी विकासखंड के ग्राम कुकरेल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लीटर महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण तथा आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम कुकरेल (थाना केरेगांव) निवासी थनेश्वर निषाद के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 16 पाउच महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 8 लीटर है।

आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

विभाग के अनुसार, अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। अभियान में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु, विवेक कुमार दीवान, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव, भूषण वर्मा, अरविंद नेताम, नीरज चंद्राकर तथा महिला आरक्षक सोमी पालेश्वर का सराहनीय योगदान रहा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन या बिक्री से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल आबकारी विभाग को दें।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT