*980 किलो ग्राम गांजा एवं 72.9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित कुल लगभग 5 करोड़ 10 लाख रुपये के मादक पदार्थ जप्त*
*तस्करी में प्रयुक्त 08 कार,01 पिकअप एवं 11 मोटरसाइकिल सहित कुल 60 लाख रुपये की संपत्ति जप्त*
*अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर धमतरी पुलिस की लगातार कार्यवाही, सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन निगरानी एवं प्रभावी चेकिंग जारी*
पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों विशेषकर युवाओं के सुरक्षित भविष्य के दृष्टिगत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से धमतरी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों विशेषकर बोरई, कुन्दई (जिला नबरंगपुर, ओडिशा) एवं विश्रामपुरी (जिला कोंडागांव) ट्राई-जंक्शन क्षेत्र में रणनीतिक रूप से चेक पोस्ट स्थापित कर लगातार सघन वाहन जांच एवं निगरानी की जा रही है। SP सूरज सिंह परिहार द्वारा स्वयं विभिन्न चेक पोस्टों का निरीक्षण कर सतत मॉनिटरिंग की जा रही है l
▪️ *गांजा के विरुद्ध कार्यवाही-*
● 23 प्रकरण, कुल 50 आरोपी गिरफ्तार।
● कुल लगभग 980 किलोग्राम गांजा जप्त।
● जप्त गांजा की अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपये।
● तस्करी में प्रयुक्त 06 कार,01 पिकअप एवं 08 मोटरसाइकिल जप्त।
● जप्त वाहनों की अनुमानित कीमत 51 लाख रुपये।
▪️*हेरोइन (चिट्टा) के विरुद्ध कार्यवाही*
● 06 प्रकरण दर्ज, कुल 09 आरोपी गिरफ्तार।
● कुल 72.9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जप्त।
● जप्त हेरोइन की अनुमानित कीमत 12 लाख 74 हजार रुपये।
● तस्करी में प्रयुक्त 02 कार एवं 03 मोटरसाइकिल जप्त।
● जप्त वाहनों की अनुमानित कीमत 8 लाख 60 हजार रुपये।
▪️ *विगत 6 माह की कुल रिकार्डतोड़ उपलब्धियां*
● एनडीपीएस एक्ट के कुल 29 प्रकरण, कुल 59 आरोपी गिरफ्तार।
● कुल लगभग 980 किलो ग्राम गांजा एवं 72.9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जप्त।
● जप्त मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत 05 करोड़ 10 लाख रुपये।
● तस्करी में प्रयुक्त 08 कार,01 पिकअप एवं 11 मोटरसाइकिल जप्त।
● जप्त वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये।
● *मादक पदार्थ एवं वाहनों सहित लगभग कुल जुमला 5 करोड़ 70 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।*
यदि एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाहियों का विश्लेषण किया जाए, तो विगत वर्ष 2024 एवं 2025 के प्रथम छह माह की तुलना में वर्ष 2026 के प्रथम छह माह के दौरान धमतरी पुलिस द्वारा सर्वाधिक एवं रिकॉर्ड स्तर पर वैधानिक कार्यवाही की गई है। इसके साथ पहली बार जिले में SAFEMA की कार्यवाही करते हुए दो मामलों में तस्करों की लगभग 36 लाख की सम्पत्ति राजसात की गई है।
अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से संचालित सतत विशेष अभियानों एवं "ऑपरेशन निश्चय" के भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए है। उल्लेखनीय है कि विशेष अभियान "ऑपरेशन निश्चय" के तहत अब तक चार चरणों में व्यापक कार्यवाही की जा चुकी है। अभियान के दौरान अवैध गांजा एवं शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, आर्म्स एक्ट के मामलों में कार्यवाही, वारंट तामील, जिला बदर आरोपियों की धरपकड़ के साथ-साथ गुंडा-बदमाशों की परेड आयोजित कर उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने की कड़ी चेतावनी दी जाती है।