पुष्पगुच्छ भेंट कर उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा में निरंतर सफलता की कामना की
धमतरी। धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हिन्दुत्व टीवी परिवार द्वारा उनसे सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया गया तथा जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई।
इस अवसर पर हिन्दुत्व टीवी परिवार के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर श्री मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे सदैव जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें तथा अपने कुशल नेतृत्व एवं प्रशासनिक दक्षता से धमतरी जिले के सर्वांगीण विकास को नई दिशा प्रदान करते रहें।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कलेक्टर श्री मिश्रा के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को गति मिली है तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हिन्दुत्व टीवी परिवार ने उनके सफल, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए पुनः जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।