-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

शहर कांग्रेस कमेटी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण**लगातार अव्यवस्था को लेकर मिल रही थी शिकायते*


आज भारी बारिश के बीच शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तत्वाधान में जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी जिला महामंत्री विक्रांत पवार गीतराम सिन्हा हितेश गंगवीर वीरू महाजन भागी धुरुव शंकर माखीजा यश राजपूत नवीन सिन्हा खिझर ख़ान ने बताया कि जिला अस्पताल में कई प्रकार की समस्याएं सामने देखने को मिली है वर्तमान में पहली बारिश में अस्पताल प्रबंधन की पोल खुल गई है बारिश का पानी छतो से टपक रहा है वही जहाँ अस्पताल में 21 विशेषज्ञ डॉक्टर होने चाहिए उस अस्पताल में 7 ही विशेषज्ञ डॉक्टर है वही जिन डॉक्टरों की सबसे ज़्यादा आवश्यकता रहती है उनमे सर्जिकल विशेषज्ञ मेडिकल विशेषज्ञ नाक कान गला विशेषज्ञ जैसे अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरो की कमी अस्पताल के मरीजों को खल रही है इतने बड़े अस्पताल में एक इमर्जेंसी डॉक्टर का होना अस्पताल की कलाई खोल रहा है जिम्मेदार अधिकारी अस्पताल में नहीं होना अस्पताल प्रबंधन का रवैया समझ आता है सोनोग्राफी एक्सरे सिटिस्केन कक्ष में ताला लगा हुआ मिलना इस बात का प्रमाण है की अस्पताल में अगर कोई इमरजेंसी केस में इनकी आवश्यकता पड़ जाए तो मरीज को अन्य जगह जाना पड़ेगा क्यो की यहाँ ताला लटका हुआ है अस्पताल में कार्यरत स्टाफ से पूछा गया तो सबका एक ही जवाब एक बजे से पाँच बजे तक लंच छुट्टी हे अब सवाल यह उठता है कोन सी सरकारी अस्पताल इतनी लंबा लंच टाइम दिया जाता है किसी भी उचित अधिकारी का न मिलना इस बात का सबूत है की जिला अस्पताल भगवान भरोसे चल रहा है मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराते है और मांग करते हैं की अगर 15 दिवस में जिला अस्पताल की व्यवस्था को सुधारा नहीं गया तो हम मुख्य जिला चिकित्सालय अधिकारी का घेराव करेंगे ।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT