-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

अल्प वर्षा की चुनौती से निपटने कृषक मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण, वैज्ञानिक खेती एवं फसल बीमा पर किया गया जागरूक


धमतरी, 04 जुलाई 2026/ एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजना अंतर्गत कृषि सुधार एवं विस्तार कार्यक्रम के तहत जिले के कृषक मित्रों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को कृषि विभाग, धमतरी में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य संभावित अल्प एवं अनियमित वर्षा की स्थिति में किसानों को समय रहते आवश्यक कृषि तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के अनुरूप वैज्ञानिक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना रहा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी  मनोज सागर, कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ डॉ. अमित सिन्हा, आत्मा के डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर  फते लाल पटेल, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक  योगेंद्र सिन्हा सहित आत्मा योजना के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा जिले के सभी विकासखंडों के कृषक मित्र उपस्थित रहे।

विशेषज्ञों ने सुपर अल नीनो (Super El Niño) के संभावित प्रभावों के कारण उत्पन्न अल्प एवं अनियमित वर्षा की परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली कृषि रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी। कृषक मित्रों को बताया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों को समय पर जागरूक करें, ताकि विपरीत मौसम की परिस्थितियों में भी फसलों का बेहतर प्रबंधन किया जा सके। साथ ही कम अवधि वाली धान, दलहनी एवं तिलहनी फसलों के चयन, वैज्ञानिक तरीके से डायरेक्ट सीडेड राइस (सीधी बुवाई) तकनीक, जल संरक्षण, संतुलित पोषण प्रबंधन तथा खेतों में नमी संरक्षण के उपायों की जानकारी भी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला प्रबंधक  दुष्यंत कौशिक ने धान, उड़द, मूंग, कोदो, कुटकी एवं रागी जैसी अधिसूचित फसलों की बीमा प्रक्रिया, पात्रता, अंतिम तिथि तथा योजना के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कृषक मित्रों से अपील की कि वे अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा से जोड़कर प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले आर्थिक नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने में सहयोग करें।

कार्यक्रम में कृषक मित्रों को विभागीय योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया गया, ताकि किसान वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप खेती कर उत्पादन एवं आय में वृद्धि कर सकें।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT