*ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में होगा संभाग स्तरीय मंथन*
*जगदलपुर।* अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर ओबीसी महासभा की संभाग स्तरीय कैडर मीटिंग 23 अगस्त को जगदलपुर में आयोजित की गई है। यह बैठक प्रातः 11 बजे कृष्णा मंदिर, समुद्र चौक, जगदलपुर में होगी।
ओबीसी महासभा के संभाग अध्यक्ष दिनेश यदु ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में बस्तर संभाग के समस्त जिलों - बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और भानुप्रतापपुर से संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
संभाग अध्यक्ष श्री यदु ने बताया कि सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों से कम से कम 20-20 सक्रिय पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।
बैठक में सामाजिक एकता को मजबूत करने, संगठन के विस्तार, युवाओं की शैक्षणिक उन्नति, आर्थिक सशक्तिकरण तथा ओबीसी वर्ग के संवैधानिक अधिकारों से संबंधित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर गहन चर्चा कर आगामी रणनीति तय की जाएगी।
उन्होंने बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी समाजों के प्रमुखों, युवा प्रकोष्ठ और कार्यकर्ताओं से इस कैडर मीटिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आह्वान किया है।