-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 50 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार


धमतरी, 18 अगस्त 2026। जिले के ग्राम राजीव नगर माकरदोना में आबकारी विभाग ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर महुआ शराब जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम राजीव नगर माकरदोना, थाना केरेगांव में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सुधराम कमार (पिता- संतुराम कमार) के निवास की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चार चढ़ी हुई भट्टियों और एक नीले ड्रम से कुल 50 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु, आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा, प्रधान आबकारी आरक्षक मुरली सोनी, राजेश यादव, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव, भूषण वर्मा, राजेश कुमार, कौशल नेताम, राजकिशोर कुर्रे, नीरज चंद्राकर तथा महिला आरक्षक उमालक्ष्मी नेताम और मेघा सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग को दें।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT