नगर पंचायत नगरी ने विश्व आदिवासी दिवस पर क्षेत्रवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
धमतरी /नगरी। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नगर पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष विकास बोहरा एवं अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सहित नगर पंचायत के पार्षदों ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त आदिवासी समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, कला, लोकगीत और प्राकृतिक जीवनशैली हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विश्व आदिवासी दिवस समाज की एकता, अधिकारों, सम्मान और विकास के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है।
नगर पंचायत नगरी के जनप्रतिनिधियों ने आदिवासी समाज के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं।
नगर पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष विकास बोहरा ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कहा कि आदिवासी समाज हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत का अभिन्न हिस्सा है। आदिवासी समाज ने अपनी मेहनत, संघर्ष और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली से देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और विकास के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के समस्त आदिवासी समाज एवं नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।