-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस की लगातार कार्यवाही: बिरेझर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार*



 
*एसपी धमतरी के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा: 23 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम सहित दो आरोपी गिरफ्तार*

🔷 *बिरेझर चौकी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही: कोड़ापार एवं चटोद से अवैध शराब बेचते दो आरोपी पकड़े गए*

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी बिरेझर पुलिस को मुखबिर से अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे दो आरोपियों को पकड़ा गया। दोनों मामलों में आरोपियों के कब्जे से कुल 23 नग देशी प्लेन मदिरा एवं बिक्री रकम 450/- रुपये, कुल 2,750/- रुपये का मशरूका बरामद कर जब्त किया गया।

▪️*प्रकरण क्रमांक-01*
अपराध क्रमांक 324/2026
दिनांक 28.09.2026 को ग्राम कोड़ापार, टाइल्स फैक्ट्री के पास दबिश देकर आरोपी शुभम साहू, पिता राजू साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी कोड़ापार, चौकी बिरेझर, थाना कुरुद, जिला धमतरी को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से 11 नग देशी प्लेन मदिरा, कीमत लगभग 1,100/- रुपये एवं बिक्री रकम 300/- रुपये, कुल 1,400/- रुपये बरामद कर जब्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

▪️*प्रकरण क्रमांक-02*
अपराध क्रमांक 325/2026
ग्राम चटोद, यात्री प्रतीक्षालय के पास दबिश देकर आरोपी मनमोहन साहू, पिता ईश्वर लाल साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी चटोद, चौकी बिरेझर, थाना कुरुद, जिला धमतरी को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से 12 नग देशी प्लेन मदिरा, कीमत लगभग 1,200/- रुपये एवं बिक्री रकम 150/- रुपये, कुल 1,350/- रुपये बरामद कर जब्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

▪️ *कुल जब्ती*
दोनों प्रकरणों में बिरेझर पुलिस द्वारा कुल 23 नग देशी प्लेन मदिरा, अनुमानित कीमत 2,300/- रुपये तथा बिक्री रकम 450/- रुपये, कुल 2,750/- रुपये का मशरूका बरामद कर जब्त किया गया।

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब, नशीले पदार्थों एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT