-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, दो रातों में 6 हाइवा जब्त


राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप

धमतरी, 9 सितंबर। जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो रातों में कुल 6 हाइवा वाहनों को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार 7 एवं 8 सितंबर की रात संयुक्त टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खनिज परिवहन की जांच की गई। इस दौरान 8 सितंबर की रात 4 हाइवा वाहनों को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं, 7 सितंबर की रात करीब 2 बजे संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 हाइवा वाहन जब्त किए थे।

प्रशासन द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन को गंभीरता से लेते हुए लगातार निगरानी एवं जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य जिले में अवैध खनिज कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, राजस्व क्षति की रोकथाम और खनिज परिवहन में वैधानिक व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT