-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

ईसाइयों के प्रार्थना सभा में अब केवल ईसाई ही होंगे शामिल ।


 बाइबल की पढ़ाई कराने वाले संस्थाओं में केवल ईसाई ही करेंगे पढ़ाई ।

धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पारित और लागू होने के बाद धमतरी में लगातार धर्मांतरण और उससे संबंधित सभाओं का विरोध हिंदू जागरण मंच कर रही थी इसके पश्चात बुधवार को धमतरी जिला प्रशासन के निर्देश पर अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष क्रिश्चियन फोरम और हिंदू जागरण मंच की संयुक्त शांति समिति की बैठक ली, जिसमें अनेक बिंदुओं पर सहमति बनी । बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से दोनों पक्ष ने अपनी बातें रखी।

हिंदू जागरण मंच के दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि जो व्यक्ति ईसाई और हिंदू दोनों होने का दावा करते हैं ऐसे लोग दोनों समुदाय के साथ छल कर रहे हैं, इन्हें स्पष्ट करना होगा कि वे कौन से धर्म का पालन करते हैं और अगर इसाई बनना चाहते हैं तो विधि बात नियमों का पालन कर ईसाई धर्म का पालन करें। 

   जिला संयोजक पुरुषोत्तम निषाद ने हिंदू समाज की पीड़ा को बताते हुए उन्होंने 2024 में हुए दो आत्महत्या की घटनाओं का उल्लेख किया जहां कैसे उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था जिसके तनाव में युवाओं ने आत्महत्या की और इससे हमारे संस्कृति का भी नाश हो रहा है जो लोग धर्म हिंदू धर्म को त्यागते हैं वह अपनी सांस्कृतिक का भी त्याग कर देते हैं।

जिला सहसंयोजक चित्रेश साहू ने छत्तीसगढ़ राजपत्र में उल्लेखित धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं का जिक्र करते हुए बताया कि ऐसे लोग जो किसी अन्य धर्म के विश्वासों को मानते हैं या उनके पूजा व्यवस्था में शामिल होते हैं तो यहां धर्म परिवर्तन के श्रेणी में आती है साथ ही यह भी बताया धारा 4 ऐसे लोगों को बाध्य करती है कि वह निश्चित प्रारूप में नोडल अधिकारी के पास धर्म परिवर्तन के लिए आवेदन लगाए और इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया तो धारा 19 स्पष्ट रहती है कि ऐसे लोगों को कम से कम 6 महीने और अधिकतम 3 साल की सजा हो सकती है तथा 10000 अर्थदंड का भी प्रावधान है।

 हिंदू जागरण मंच सहसंयोजक डाकेश्वर साहू साफ शब्दों में कहा की जो व्यक्ति ईसाई धर्म का पालन करना चाहता है वह इस कानून के निर्देशों का पालन करें और निश्चित प्रारूप में आवेदन कर धर्म परिवर्तन करे साथ ही जो संस्थाएं बाइबिल की पढ़ाई करवा रही उसमें भी केवल ईसाई को ही पढ़ाई कराया जाए। 

दोनों पक्ष में चर्चाएं हुई और हिंदू जागरण मंच के बिंदुओं पर सहमति बनी साथ ही क्रिश्चियन फोरम से आए हुए प्रतिनिधि डायमंड फिलिप्स और पीटर ने विश्वास दिलाया की उनके अधीन जो 30 सभाओं संचालित हो रही उनमें अब केवल ईसाई ही आएंगे अगर कोई अन्य समुदाय से आना चाहता है तो उसे विधिवत ईसाई बनाने के बाद ही सभा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। साथ ही अपर कलेक्टर और एएसपी ने अस्वस्थ किया कि जो नियम बने है उनमें कड़ाई से पालन कराई जाएगी, पालन नहीं होती तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में हिंदू जागरण मंच से प्रांत युवा आयाम प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर, जिला संयोजक पुरुषोत्तम निषाद, सहसंयोजक चित्रेश साहू, डाकेश्वर साहू, सनत साहू , आदित्य साहू कुलदीप , पुशाक, हितेश, महिला आयाम से गोदावरी दीदी उपस्थित थी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT