-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत, वरिष्ठ विद्यार्थियों को दी भावपूर्ण विदाई




बी.सी. एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी, में प्राचार्य डॉ विनोद कुमार पाठक के मार्गदर्शन में एवं राजनीति विज्ञान विभाग की विभागध्यक्ष डॉ सरला द्विवेदी के निर्दशन में नवप्रवेशित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्वागत एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों के विदाई समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में आत्मीय स्वागत करना तथा वरिष्ठ विद्यार्थियों के साथ बिताए गए शैक्षणिक एवं आत्मीय पलों को स्मरणीय बनाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार पाठक ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय जीवन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, ज्ञान, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने वरिष्ठ विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। राजनीति विज्ञान विभाग की विभागध्यक्ष डॉ सरला द्विवेदी ने कहा कि नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए यह महाविद्यालय सीखने, स्वयं को पहचानने और अपने सपनो को दिशा देने का मंच है जबकि हमारे वरिष्ठ विद्यार्थियों के लिए यह समय अपने अनुभवों को भविष्य के कैरियर में बदलने का है

इस अवसर पर प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा स्वागत एवं विदाई से संबंधित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गीत, कविता, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं। नवागंतुक विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों एवं कनिष्ठ विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमे मिनी स्टार्टअप एक्सहिबिशन कम्पटीशन के अंतर्गत प्रथम-धनेश्वरी (MA II SEM) ,द्वितीय- हर्षिता साहू (MA IV SEM), एवं तृतीय- गुंजन साहू (MA IV SEM) रहे इसी क्रम में 'कल्चरल कंसर्वशन बाय कुजीन ऑफ छत्तीसगढ़' का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम- एकता देवांगन (MA II SEM), द्वितीय- लव कुमार (MA II SEM), एवंतृतीय- गोपेश कुमार (MA IV SEM) रहे।
एम ए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में अधिकतम प्रतिशत प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें गुंजन साहू 79%, हीना चंद्राकर 74% और सोनम 74% को उपहार विभाग के द्वारा प्रदान किया गया।

मिस्टर फ्रेशर सिद्धार्थ एवं मिस फ्रेशर कु. गैंदी मिस्टर फेयरवेल गोपेश एवं मिस फेयरवेल गुंजन रहे। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
विभाग के प्राध्यापक डॉ पल्लवी मेहतो, श्री भूपेन्द्र साहू एवं श्रीमति निशा तिवारी ने विद्यार्थियों को असीर वचन प्रदान किये कार्यक्रम का संचालन तिलक एवं काजल तथा आभार प्रदर्शन ज्योति ने किया।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT