-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*मरार पटेल समाज की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न*



धमतरी :- कोसरिया मरार (पटेल) समाज जिला इकाई धमतरी की कार्यकारिणी बैठक 5 सितंबर 2026 शनिवार को पटेल समाज सभाभवन आमापारा-जालमपुर धमतरी में आयोजित की गई , बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम आराध्य देवी मां शाकंभरी की पूजा-अर्चना व आरती के साथ किया गया इसके पश्चात प्रभु श्रीरामचंद्र जी की स्तुति कर सभा की शुरुआत की गई , बैठक के सफल संचालन क़े लिए भूषण पटेल (धमतरी) को सभापति एवं कन्हैया पटेल (सिहावा) को उपसभापति चुना गया तत्पश्चात धमतरी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जिला एवं सातों राज के पदाधिकारियों का स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया गया ! 

जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रदेश समाज की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में पटेल समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन धमतरी जिला मुख्यालय में कराने को लेकर चर्चा एवं विचार-विमर्श के लिए यह बैठक आयोजित की गई है , उन्होंने कहा कि धमतरी जिला समाज द्वारा प्रस्तावित यह आयोजन वृहद एवं भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा जिसमें पूरे जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर के पदाधिकारी एवं जिलेभर के समाजजन शामिल होंगे इस आयोजन से सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा सामाजिक एकता समन्वय और समाज के विकास को नई दिशा मिलेगी , इस विषय पर उन्होंने सभी राज अध्यक्षों से सुझाव भी आमंत्रित किए ! 

पूर्व जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल ने भी प्रदेश समाज की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए धमतरी जिला समाज में वृहद आयोजन कराने पर अपनी सहमति व्यक्त की , उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश समाज के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही ! 

बैठक का संचालन करते हुए जिला उपाध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि धमतरी जिला प्रदेश समाज के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है जिले में पटेल समाज की बड़ी आबादी निवास करती है , सामाजिक एकता एवं अखंडता को मजबूत करने समाज के उत्थान तथा जरूरतमंद समाजजनों की सहायता के लिए यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा उन्होंने कहा कि आयोजन की सफलता के लिए हम सभी को मिल-जुलकर हरसंभव प्रयास करना होगा !

प्रदेश महामंत्री व बगौद राज अध्यक्ष सियाराम पटेल नें अपने वक्तव्य में कहा कि समाज कि एकता समरसता एवं भावी पीढ़ी क़े उज्जवल भविष्य कि दिशा में युवक युवती परिचय सम्मेलन एक महत्वपूर्ण पहल हैं , इस आयोजन का उद्देश्य योग्य युवक-युवतियों कों एक-दूसरे सें परिचित होने का सुसंस्कृत एवं सामाजिक मंच प्रदान करना हैं , अधिक सें अधिक योग्य युवक युवती का पंजीयन हों तथा आयोजन सुव्यवस्थित गरिमापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके सें सम्पन्न हो इस दिशा में हम सभी कों मिलकर प्रयास करना चाहिए !

सभा को संरक्षक रामकुमार पटेल, सलाहकार वासुदेव पटेल, गिरधारी पटेल, राजसचिव धमतरी गोपालन पटेल, प्रदेश महामंत्री एवं पोटियाडीह राज अध्यक्ष लखनलाल पटेल, बारना राज अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष कुंजलाल पटेल, केशकुमार पटेल, नूतन पटेल, जिला सहसचिव ईश्वर पटेल, कोषाध्यक्ष छबिलाल पटेल, जी-जामगांव राज प्रतिनिधि एवं पूर्व राज अध्यक्ष कपिलदेव पटेल , सिहावा राज अध्यक्ष कन्हैय्या पटेल तथा नगरी राज प्रतिनिधि रमेश पटेल ने भी संबोधित किया और अपने विचार रखे !

बैठक के अंत में जिला सचिव पुरुषोत्तम पटेल ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त करतें हुए कहा कि प्रदेश एवं जिला स्तर पर आयोजित होने यह युवक युवती परिचय सम्मेलन केवल वैवाहिक संबंधो का माध्यम नहीं हैं बल्कि समाज क़े विभिन्न परिवारों कों जोड़ने , आपसी परिचय बढ़ाने औऱ सामाजिक एकता कों मजबूत करने का अवसर भी हैं , आइये परिचय कों संबंध में औऱ संबंध कों संस्कारयुक्त परिवार में बदलने क़े इस सामाजिक अभियान कों सफल बनाएं , समाज क़े प्रत्येक परिवार की सहभागिता सें प्रदेश/जिला स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन कों एक अनुकरणीय आयोजन बनाएं !

बैठक में प्रमुख रूप सें कार्यकारिणी सदस्य बृजलाल पटेल, बबला पटेल, राजेंद्र पटेल, ओमप्रकाश पटेल, मनोज कुमार पटेल, श्यामाचरण पटेल, हरिलाल पटेल, प्रभुदयाल पटेल, तोरण पटेल, चम्मन पटेल, हेमशंकर पटेल, शरद पटेल, अशोक पटेल, देवनारायण पटेल, मोहन पटेल, संतोष पटेल, पोखन पटेल, रामगुलाल पटेल, भुवनलाल पटेल, तुकाराम पटेल, दिनू पटेल, रोशन पटेल (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष धमतरी राज), प्रहलाद पटेल, कमलेश पटेल, हेमकुमार पटेल, हुकुमचंद पटेल, विमलप्रकाश पटेल, भूपेंद्र पटेल, मोहित कुमार पटेल, प्रभात कुमार पटेल, किशन पटेल, रूपेंद्र कुमार पटेल, मंगतूराम पटेल, हुलास पटेल, अमर सिंह पटेल, केशव पटेल, विनोद पटेल एवं गजेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुगण उपस्थित रहे !!

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT