-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*धमतरी पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा: कोतवाली, कुरूद एवं अर्जुनी में 03 आरोपी गिरफ्तार*



 
 *एसपी  भावना पांडेय के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध सघन कार्यवाही, 80 पौवा शराब जब्त*

 *अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: शराब, नकदी एवं मोटरसाइकिल सहित 23,170/-रुपये की जब्ती*

पुलिस अधीक्षक धमतरी,  भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली, कुरूद एवं अर्जुनी पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

▪️ *थाना कोतवाली*- थाना कोतवाली को अवैध शराब परिवहन करने की मुखबिर सूचना पर तत्काल,नहरपार नहर नाका, धमतरी के पास कार्यवाही करते हुए गौरव नेताम उर्फ चाड़ी, पिता कार्तिकराम नेताम, उम्र 18 वर्ष,निवासी आमापारा कोलियारी, को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा गया
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्र. 238/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

▪️*आरोपी का नाम*-
गौरव नेताम उर्फ चाड़ी, पिता कार्तिकराम नेताम, उम्र 19 वर्ष,निवासी आमापारा कोलियारी, थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ.ग.)

*जब्ती:* 32 पौवा देशी शराब कीमत 2,840/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG-05-AF-7765 कीमत 15,000/-रूपये।
*कुल जब्ती:* 17,840/- रूपये।

▪️ *थाना कुरूद -अवैध शराब बिक्री*
थाना कुरूद द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम उमरदा ओवरब्रिज से चर्रा शराब भट्ठी के बीच रामसागर तालाब के पास कार्यवाही करते हुए रेश कुमार सोनकर, पिता हेमंत सोनकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 14, बरपारा नगरी, कुरूद को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्र. 328/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
▪️*आरोपी का नाम*-
रेश कुमार सोनकर, पिता हेमंत सोनकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 14, बरपारा नगरी, थाना नगरी, जिला धमतरी (छ.ग.)

*जब्ती:* 32 पौवा देशी शराब कीमत 3,520/- एवं बिक्री रकम 200/-रूपये।
*कुल जब्ती:* 3,720/-रूपये।

▪️ *थाना अर्जुनी- अवैध शराब बिक्री*
थाना अर्जुनी द्वारा मुखबिर सूचना पर 
सांकरा मुख्य नहर के पास कार्यवाही करते हुए उमेश चेलवानी, पिता शत्रुघ्न चेलवानी, उम्र 34 वर्ष, निवासी पीपरछेड़ी, गागरा, थाना अर्जुनी को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया।
▪️*आरोपी का नाम*-
उमेश चेलवानी, पिता शत्रुघ्न चेलवानी, उम्र 34 वर्ष, निवासी पीपरछेड़ी, गागरा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.)

▪️*जब्ती:* 16 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 1,280/- रूपये एवं बिक्री रकम 330/- रूपये।
▪️*कुल जब्ती:* 1,610/- रूपये।

आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्र. 140/26, धारा 34(1)ब आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

तीनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में लिया गया। 
धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार एवं नशे से जुड़ी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT