-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*धमतरी पुलिस का जुआरियों पर कड़ा प्रहार: नगरी में काट पत्ती जुआ खेलते 5 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार*




 *एसपी  भावना पांडेय के निर्देशन में नगरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 15,800/- रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त*

 *बिजली ऑफिस के पास सार्वजनिक स्थान पर चल रहा था जुए का खेल, नगरी पुलिस ने दबिश देकर 05 जुआरियों पर की वैधानिक कार्यवाही*

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ- सट्टा सहित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 
इसी क्रम में थाना नगरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

नगरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगरी स्थित बिजली ऑफिस के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। जिसकी सूचना पर नगरी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 15,800/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की।
▪️*गिरफ्तार जुआरियों का विवरण*
*(01)* निक्कू सोम,पिता यशवंत सोम, उम्र 32 वर्ष, निवासी नगरी,थाना नगरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।
*(02)* विरेन्द्र साहू, पिता मानिकराम साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी नगरी,थाना नगरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।
*(03)* भोला निषाद, पिता दिलीप निषाद, उम्र 29 वर्ष, निवासी नगरी,थाना नगरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।
*(04)* तीरथ राम रावत,पिता राजूराम रावत, उम्र 45 वर्ष, निवासी नगरी,थाना नगरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।
*(05)* अश्वनी ठाकुर, पिता गेंदूलाल ठाकुर,उम्र 40 वर्ष, निवासी नगरी,थाना नगरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।

*अपराध एवं जब्ती का विवरण*
- थाना: नगरी, जिला धमतरी
- अपराध क्रमांक: 78/2026
- धारा: 3(2) जुआ एक्ट
- जब्त सामग्री: 15,800/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश
- कुल गिरफ्तार जुआरी: 05 

सभी जुआरियों के विरुद्ध थाना नगरी में जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है तथा मामले को विवेचना में लिया गया है।

धमतरी पुलिस की अपील: सार्वजनिक स्थानों पर जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस की सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT