आंगन मिलन उत्सव में जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी भूमेश साहू ने गर्भवती माताओं व बच्चों से की आत्मीय मुलाकात, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान
मुजगहन। ग्राम मुजगहन में “आंगन मिलन उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी भूमेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर सुपोषण, मातृ स्वास्थ्य एवं बाल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिये।
श्रीमती साहू ने कहा कि सही पोषण, स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज ही विकास की मजबूत नींव हैं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, बच्चों को पौष्टिक आहार देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने पर जोर दिये।
इस अवसर पर श्रीमती साहू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, स्वास्थ्य केंद्र की सिस्टर, मितानिनों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को श्रीफल, साड़ी एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों के सेवाभाव की सराहना की।
उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक स्वास्थ्य एवं पोषण की जागरूकता पहुंचाने में इनका योगदान महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में “सुपोषित बचपन—सशक्त परिवार—समृद्ध क्षेत्र” के संकल्प के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच होमेश्वर साहू एवं जनपद सदस्य कीर्तन मिनपाल व सभी जनप्रतिनिधि एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए