-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

कुरूद में विकास कार्यों को गति और गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा का जोर


रंगमंच, नर्सिंग कॉलेज, स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नवीन भवन और चौपाटी निर्माण का किया निरीक्षण

अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

धमतरी, 30 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कुरूद नगरीय क्षेत्र में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण कर उनकी प्रगति और निर्माण गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन रंगमंच, नर्सिंग कॉलेज, संत गुरु घासीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में बन रहे नवीन भवन तथा बस स्टैंड परिसर में विकसित की जा रही चौपाटी सहित विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को सभी कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य केवल अधोसंरचनाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, उपयोगिता और टिकाऊपन का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्य पूर्ण होने के बाद इन सुविधाओं का लाभ आम नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं और स्थानीय व्यवसायियों को मिलना चाहिए। इसके लिए निर्माण के प्रत्येक चरण में तकनीकी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन रंगमंच का अवलोकन करते हुए कहा कि इसके तैयार होने से नगर में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक व्यवस्थित मंच उपलब्ध होगा। इससे स्थानीय कलाकारों, युवाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ प्रशिक्षित नर्सिंग मानव संसाधन की उपलब्धता भी महत्वपूर्ण है। नर्सिंग कॉलेज के संचालन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने आसपास ही नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने में मदद मिलेगी। इस बीच उन्होंने अस्थायी रूप से संचालित होने वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई, आवश्यक सुविधाओं और सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
   नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ प्रशिक्षित नर्सिंग मानव संसाधन की उपलब्धता भी महत्वपूर्ण है। नर्सिंग कॉलेज के संचालन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने आसपास ही नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने में मदद मिलेगी। इस दौरान उन्होंने अस्थायी रूप से संचालित नर्सिंग कॉलेज भवन का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध शैक्षणिक एवं बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।
  
    संत गुरु घासीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन नवीन भवन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कहा कि इससे महाविद्यालय की शैक्षणिक अधोसंरचना मजबूत होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अतिरिक्त स्थान एवं बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को भवन की गुणवत्ता, सुरक्षा और उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इसी तरह बस स्टैंड परिसर में निर्माणाधीन चौपाटी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इसके विकसित होने से यात्रियों और नगरवासियों को खानपान एवं अन्य सुविधाओं के लिए व्यवस्थित स्थान मिलेगा। साथ ही स्थानीय छोटे व्यापारियों और युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर भी विकसित होंगे। उन्होंने परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया।

संबंधित अधिकारियों ने कलेक्टर को निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति, तकनीकी पहलुओं तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। कलेक्टर ने सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक बाधा का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  पीयूष तिवारी, लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी  महेंद्र गुप्ता, जिला उद्योग एवं लाइवलीहुड सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT