-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*स्वास्थ्य लाभ के बाद पहली बार जगदलपुर पहुंचे किरण सिंह देव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*


*जगदलपुर।* स्वास्थ्य लाभ लेकर पूर्ण ऊर्जा और उत्साह के साथ पहली बार जगदलपुर आगमन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक  किरण सिंह देव का शहीद पार्क चौक में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनके आगमन को लेकर बस्तर अंचल के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर बस्तर, करपावंड, सरगीपाल एवं बकावंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ होकर लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका वंदन-अभिनंदन किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि  किरण सिंह देव का स्वस्थ होकर सक्रिय भूमिका में लौटना संगठन के लिए उत्साहवर्धक है। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित रहने की बात कही।

शहीद पार्क चौक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और प्रदेश अध्यक्ष के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त की।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT