-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*"वोट बचाओ–देश बचाओ" अभियान के तहत धमतरी जिले में जनचौपाल जारी, अगले चरण मे 809 बूथों तक पहुंचेगी कांग्रेस: तारिणी चंद्राकर*


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे धमतरी जिले में "हर वोट का अधिकार, लोकतंत्र और संविधान का सम्मान – वोट बचाओ–देश बचाओ" अभियान के तहत मंडल स्तरीय जनचौपाल का आयोजन लगातार जारी है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आम जनता के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि धमतरी जिले के लगभग 47 मंडलों में से अब तक 35 से अधिक मंडलों में सफलतापूर्वक जनचौपाल आयोजित की जा चुकी है। इन चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों और नगरवासियों की समस्याओं को सुना जा रहा है तथा उन्हें मताधिकार के महत्व और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर शेष बचे सभी मंडलों में भी जनचौपाल का आयोजन पूरा कर लिया जाएगा। आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि मंडल स्तरीय कार्यक्रमों के समापन के पश्चात अगले चरण के कार्यक्रम मे जिले के सभी 809 मतदान केंद्रों (बूथों) तक इस अभियान को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात करेंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। "वोट बचाओ–देश बचाओ" अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे और वह बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। जिले भर में आयोजित हो रही इन जनचौपालों को आम जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT