-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

* गाड़ी पर बैठने जैसे मामूली विवाद पर चाकू और चैन से प्राणघातक हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार*




*⏺️ 16 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार*
*⏺️ फरार आरोपी के घर आने की सूचना पर तत्काल टीम गठित कर निवास पर दबिश देकर किया गिरफ्तार*
*⏺️ अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
*⏺️ आरोपी के विरुद्ध धारा 109(1), 3(5), 191(2) BNS के तहत कार्यवाही, हत्या के प्रयास के जुर्म में भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*⏩ मामले का विवरण इस प्रकार है -*

प्रार्थी अमन सारथी दिनांक 06.08.2025 को थाना अकलतरा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एवं उसके साथी मोनू उर्फ भुनेश्वर भैना, तिलेश्वर भैना, यानु नौरंग कपड़ा खरीदने के लिए अकलतरा आये थे। लगभग 07:00 बजे सिंघानिया पेट्रोल पंप के पास अपने गांव के गोलू उर्फ विजय से मिलने व पेट्रोल डलवाने के लिए गये थे।

उसी समय तुलेश्वर भैना सिंघानिया पेट्रोल पंप के सामने स्थित आशीष यादव के ठेले में सिगरेट लेने गया और वहीं खड़ी सफेद कलर की मोटर सायकल NS में बैठकर सिगरेट पीने लगा। इसी बात पर यूडी यादव व उसके अन्य साथी "वाहन पर क्यों बैठे हो" कहकर गंदी-गंदी गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे एवं "आज तुम लोगों को जान से मार देंगे" कहकर हत्या करने की नियत से हाथ-मुक्का, चाकू एवं चैन से हमला कर दिये।

आरोपियों ने चाकू से पेट में वार किया, जिससे निलेश्वर भैना के पेट में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया। जिस पर थाना अकलतरा में *अपराध क्रमांक 360/2025 धारा 109(1), 3(5) BNS* कायम कर विवेचना में लिया गया। बाद में प्रकरण में *धारा 191(2) BNS* जोड़ी गई।

*⏩ 16 माह से फरार आरोपी की गिरफ्तारी -*

प्रकरण में कुल *09 आरोपी* थे, जिनमें से *08 आरोपी* पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके थे। *01 आरोपी घटना दिनांक से ही फरार था, जो करीब 16 माह से फरार चल रहा था।*

फरार आरोपी के अपने निवास पर आने की सूचना पर *श्रीमान पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में, *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क* के कुशल मार्गदर्शन में एवं *डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, अनु. अधिकारी पुलिस अकलतरा* के पर्यवेक्षण में तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित की गई।

टीम द्वारा आरोपी के निवास स्थान पर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी *प्रिंस कुमार ध्रुव उर्फ प्रिंस भाटिया पिता लल्लू राम ध्रुव, उम्र 19 वर्ष 06 माह, निवासी मोहनपारा वार्ड नं. 07, रेल्वे कॉलोनी अकलतरा* को अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के पेश करने पर घटना में प्रयुक्त *काले रंग की मोटर सायकल स्कूटी क्रमांक CG 10 AU 5830* को मुनादी जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।

आरोपी का कृत्य उक्त अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आज दिनांक *14.11.2026* को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

*⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अकलतरा जय कुमार साहू, उनि बाबूलाल कोसरिया, आर. शेषनारायण साहू एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।*

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT