-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*तरसींवा सोसाइटी में रंजना साहू के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुई धान खरीदी, किसानों के चेहरों पर आई मुस्कान*


*रंजना साहू ने तरसींवा में किया धान खरीदी का शुभारंभ, बोलीं - किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी*
धमतरी - धमतरी जिले के ग्राम तरसींवा में आज धान की खरीदी का शुभारंभ हुआ। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने सोसाइटी पहुंचकर विधि-विधान के साथ किसानों की उपज, तौल सहित अन्य वस्तुओं का पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। शुभारंभ तिथि में ही बड़ी संख्या में किसान अपना धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे।
शुभारंभ के बाद रंजना साहू ने स्वयं किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया की जानकारी ली और तौल कांटा, बारदाना, टोकन व्यवस्था और भुगतान व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान रंजना साहू ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और उनकी खुशहाली ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि "प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए लगातार काम कर रही है। धान खरीदी में किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। हर किसान का धान समय पर खरीदा जाएगा और भुगतान भी समय पर होगा।"
श्रीमती रंजना साहू ने आगे कहा कि तरसींवा सहित पूरे क्षेत्र के किसान मेहनत से धान उगाते हैं, इसलिए उन्हें उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी केंद्र में किसानों के बैठने, पीने के पानी और छाया की पूरी व्यवस्था रखी जाए और टोकन व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता रखी जाए।
शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे किसानों ने भी खुशी जाहिर की। किसानों ने कहा कि समय पर खरीदी शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें अपना धान बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तरसींवा सोसायटी समिति अध्यक्ष केशव साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांवा मंडल महामंत्री राकेश सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष नामदेव राय, पूर्व जनपद सदस्य मानिक राम साहू, ग्राम पंचायत सरपंच झामित सिंहा, पूर्व सरपंच दीपेश्वरी साहू, भानपुरी सरपंच ईश्वर साहू, अर्जुन पुरी गोस्वामी, खुमान साहू, भूपेंद्र चंद्राकर, भुनेश्वर सिंहा, सुरेंद्र चंद्राकर, अलखराम, गंभीर चंद्राकर, दानु साहू, बिसंबर साहू, भानु विश्वकर्मा, गीता राम साहू, गजेंद्र पटेल, पिंटू गोस्वामी, दामोदर पुरी, सरोज यादव, अजय नेताम, लालचंद साहू, रमन साहू, चुनेश साहू, कमलेश साहू, सुरेश सिंहा, उमेश सिन्हा, द्वारका यादव बड़ी संख्या में किसान, भाजपा कार्यकर्ता, सोसाइटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT