*अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाने में उत्कृष्ट कार्य हेतु सउनि.दिलहरण ठाकुर को किया गया सम्मानित*
*उत्कृष्ट कार्य के लिए “मुख्यमंत्री पुरस्कार" के तहत् 50,000/- रूपये नगद पुरस्कार तथा प्रशंसा पत्र प्रदान देकर मान. मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित*
*उक्त सम्मान के लिए सउनि. ठाकुर को पुलिस अधीक्षक महोदय सहित पुलिस अधिकारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं*
धमतरी पुलिस जिला धमतरी के अजाक थाने में पदस्थ सहा.उनि.
श्री दिलहरण सिंह ठाकुर जिला धमतरी,रेंज रायपुर को वर्ष 2023 में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाने, उन पर होने वाले अत्याचार को रोकने तथा उन पर घटित अत्याचार के मामलें में उत्कृष्ट कार्य के लिए “मुख्यमंत्री पुरस्कार" के तहत् रूपये 50,000/- नगद पुरस्कार तथा प्रशंसा पत्र प्रदान कर मान.मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सम्मानित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा उक्त सम्मान के लिए सउनि. दिलहरण ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।
उक्त सम्मान के लिए सउनि. दिलहरण ठाकुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक,डीएसपी.अजाक श्रीमती रागिनी मिश्रा,डीएसपी.सुश्री नेहा पवार,डीएसपी.श्री भावेश साव,स्टेनो अखिलेश शुक्ला,एसआरसी.लक्ष्मी ध्रुव,दिनेश चंदेल,डिगेश शर्मा सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।