-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*विधायक ओंकार साहू की उपस्थिति में स्कूली बच्चों नें किया विधायक निधि से स्वीकृत आहता निर्माण का - भूमिपूजन*

*विधायक ओंकार साहू की उपस्थिति में स्कूली बच्चों नें किया विधायक निधि से स्वीकृत आहता निर्माण का - भूमिपूजन* 
आज धमतरी विधायक ओंकार साहू क्षेत्रीय दौरा कार्यक्रम के दौरान ग्राम झिरिया पहुचे जहाँ ग्राम वासियो नें तिलक लगाकर व स्कूली बच्चों नें संस्कृति नृत्य प्रस्तुत कर विधायक जी का स्वागत किया तत्पश्चात विधायक जी ने अपने विधायक नीधि से स्वीकृत सरस्वती शिशु मंदिर के आहता निर्माण का भूमि पूजन स्कूली बच्चों के हाथों सम्पन्न करवाया जिससे स्कूली बच्चे उत्साहित नजर आए साथ में विधायक जी ने गौ माता को भोजन खिलाते हुए कहा हिंदू शास्त्र के अनुसार , गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। साथ ही यदि आप पहली रोटी गाय को खिलाते हैं, तो इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं, जिससे आपके और आपके परिवार के देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। ग्रामीणों नें बताया सरस्वती शिशु मंदिर झिरिया में यह परंपरा वर्षों से चल रही हैं तत्पश्चात विधायक जी नें ग्रामीणों के तालाब के पास 1 लाख के शेड निर्माण का भी भूमिपूजन किया | गांव के सरपंच मनराखन ध्रुव ने कहा शिशु मंदिर खेत और गौठान से लगा हुआ है और शिशु मंदिर में आहता नहीं होने से बच्चों को सांप बिच्छू से खतरा बना रहता था अब आता निर्माण से हमारे बच्चे सुरक्षित रूप पढ़ाई कर सकेंगे उन्होंने कहा इस तरह ग्राम वासियों की तरफ से विधायक जी को आहता निर्माण के लिये आभार व्यक्त करता हूं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू , मनरखन ध्रुव सरपंच , श्री राम केले पूर्व सरपंच ,लछछू राम निर्मलकर भूतपूर्व सरपंच , पवन ध्रुव , मानसिंह ध्रुव , शंकर लाल सिन्हा , देवनारायण चंद्राकर , पहलाद सिन्हा , हरीश पटेल बूथ अध्यक्ष , दीनदयाल सिंह पूर्व अध्यक्ष राजू मितान क्लब भुवनेश्वर चंद्राकर प्राचार्य , रोशन कुमार साहू संयोजक शिशु मंदिर , सुरेश कुमार सिन्हा , अमेश्वर सिन्हा , खिलावन साहू , श्रवण साहू साथ में बड़ी स्कूली बच्चों व ग्राम वासियों की उपस्थिति रही 

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT