-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

डाक्टरो की कमी से जिला अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, साय सरकार हर मोर्चे पर हो रही असफल - आकाश गोलछा

डाक्टरो की कमी से जिला अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, साय सरकार हर मोर्चे पर हो रही असफल - आकाश गोलछा
शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शासकीय स्वास्थ्य सुविधाओं से उठ रहा जनता का भरोसा

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री को भी कराया गया है समस्या से अवगत लेकिन सुधरने के बजाए और बिगड़ते जा रहे है हालात


धमतरी- जब से प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार सत्ता में आई है। प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं के साथ ही विकास ठप्प पड़ा है। स्वास्थ्य जैसे सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में बुरा हाल है। यह भाजपा सरकार के लिए शर्मनाक है। लेकिन विडंबना है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बिगड़ते व्यवस्था में सुधार करने में सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। उक्त बाते शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा ने कही।
श्री गोलछा ने कहा कि धमतरी जिला अस्पताल मे न सिर्फ धमतरी जिले के मरीज बल्कि बालोद, दुर्ग, कांकेर व बस्तर तक के मरीज भी बेहतर उपचार के उम्मीद में पहुंचते है। लेकिन यहां लगातार डाक्टरों की कमी बनी हुई है। जिससे जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीज निराश हो रहे है। डाक्टरों की कमी के चलते जिला अस्पताल में उपचार व्यवस्था चरमरा गई है। लोगो का भरोसा शासकीय स्वास्थ्य सुविधाओं से उठ रहा है। मिल जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनो में जिला अस्पताल से 10 डाक्टरों ने नौकरी छोड़ी है। जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। भूपेश सरकार में जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं काफी बेहतर थी। गरीब व मध्यम वर्गीय तबके का बेहतर उपचार नियमित रुप से हो पाता था। लेकिन अब गरीब व मध्यम वर्गीय लोगो को जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी के कारण निजी अस्पतालो में मंहगा इलाज करवाना पड़ रहा है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। वे कर्ज के बोझ से दबते जा रहे है।
श्री गोलछा ने आगे कहा कि विडंबना है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री को भी उक्त समस्या से अवगत कराया गया है। लेकिन हालात सुधरने के बजाए और बिगड़ते जा रहे है। वहीं दूसरी ओर भाजपाई सिर्फ वाहवाही लेने व श्रेय लूटने में ही मशगूल है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT