-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

एन.एस.यू.आई. छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्



एन.एस.यू.आई. छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्
छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एस.यू.आई. की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक आज राजधानी रायपुर के राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 7 जुलाई को आयोजित होने वाली ‘किसान–जवान–संविधान सभा’ की तैयारियों की समीक्षा, संगठनात्मक योजनाओं की रूपरेखा तैयार करना तथा युवाओं के समक्ष मौजूद समसामयिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना था।
 बैठक में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने वाले वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज,एआईसीसी सचिव एवं भिलाई विधायक माननीय श्री देवेंद्र यादव ,छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा, एन.एस.यू.आई. प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पांडे रहे....

 बैठक में युवाओं के बीच बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा के निजीकरण, छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितता, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता जैसे ज्वलंत विषयों पर गंभीर चर्चा की गई। सभी वक्ताओं ने युवाओं को संगठित होकर विचारधारा आधारित संघर्ष करने का आह्वान किया।

  इस अवसर पर धमतरी जिला एन.एस.यू.आई. के पदाधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। जिलाध्यक्ष श्री राजा देवांगन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिले की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी और आगामी सभा की तैयारियों पर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

  बैठक में युवाओं के हित में कई प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रम, छात्र-जन संपर्क अभियान तथा सोशल मीडिया जागरूकता अभियान शामिल हैं।

 बैठक का सार यह रहा कि युवा कांग्रेस और एन.एस.यू.आई. मिलकर छत्तीसगढ़ में युवाओं की आवाज़ को और बुलंद करेंगी।

इस बैठक में धमतरी से पारसमणि साहू ,अरविन्द यादव ,चितेन्द्र साहू ,सजल नाग ,विवेक बंजारे ,लोकेश साहू ,शुभम साहू शामिल हुये......

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT