कोर्रा में ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न, 12 को भखारा में आहूत किया गया
रविवार को ग्राम कोर्रा में भखारा तहसील ब्राह्मण समाज की बैठक हुई, जिसमें समाज के उत्थान पर चर्चा की गई।
विशेष रूप से आगामी कार्यक्रमों पर विमर्श किया गया। सदस्यों ने इसे सशक्त समाज के निर्माण में सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया।
ब्राह्मण समाज की बैठक ग्राम कोर्रा के बालाजी मंदिर परिसर पर यशवंत शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज के समग्र उत्थान पर चर्चा की गई। जिसमें विशेष रूप से विप्रविद्वत परिषद के गठन एवं सदस्यता अभियान पर विमर्श किया गया, बैठक में दिसंबर माह में उपनयन संस्कार आयोजित करने पर चर्चा किया गया। आगामी बैठक 12 अगस्त मंगलवार को नगर पंचायत भखारा के काली मंदिर में आहुत की गई है। सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। भखारा तहसील ब्राह्मण समाज के कोषाध्यक्ष जगदीश्वर प्रसाद शर्मा ने कहा कि सशक्त समाज के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका हो सकती है। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा दी जाए तो समाज में बड़ा और साकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। समाज के उत्थान की नींव युवाओं की सक्रियता पर निर्भर है। जागरूक, शिक्षित और सभ्य युवा समृद्ध एवं उन्नत समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर भखारा तहसील ब्राह्मण समाज के संरक्षक योगेश्वर उपाध्याय, अध्यक्ष यशवंत शुक्ला, उपाध्यक्ष घनश्याम तिवारी, कोषाध्यक्ष जगदीश्वर प्रसाद शर्मा, कार्यकारणी विनोद चौबे, जिला अध्यक्ष मदन शर्मा, जिला कार्यकारणी मुरलीधर दिवान, सचिव सुनील तिवारी, सलाहकार ओमप्रकाश तिवारी, कमलेश तिवारी, अतुल तिवारी, हैग्रीव प्रसाद शर्मा उपस्थित हुए।