-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*जांबाज सिपाही व पुलिस जवानों के लिए भेजी राखी*



 *जांबाज सिपाही व पुलिस जवानों के लिए भेजी राखी*
      
*रक्षा सूत्र (राखी) भेजकर जवानों का उत्साहवर्धन किया*
*धमतरी --रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश की सेवा करने वाले जांबाज पुलिस सिपाही व बॉर्डर पर सेवा देने वाले सैनिकों के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली की छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, स्काउट गाइड ,रेड क्रॉस ,यूथ क्लब ,इको क्लब के सभी स्वयंसेवकों ने लगभग 300 नग राखी धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक मीना साहू के माध्यम से सुदूर अंचल में जवानों का हौसला बढ़ाने हेतु राखी भेजा गया ताकि उनकी कलाई सुनी ना रहे ,जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से भी 100 नग राखी स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय रायपुर भेजा गया है
, जो दिन- रात ,तन, मन ,धन से देश की सेवा में कार्यरत है। विद्यार्थियों की यह भावना देश प्रेम , राष्ट्रभक्ति ,को प्रदर्शित करता है। भोथली विद्यालय की छात्र-छात्राएं प्रत्येक वर्ष राखी भेजते हैं ,इस सेवा कार्य में प्रभारी प्राचार्य एल. एन .साहू रा से यो कार्यक्रम अधिकारी गणेश प्रसाद साहू ,गाइड कैप्टन मंजूषा साहू तथा समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।*

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT