*भाजपा कार्यालय में मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला हुई संपन्न*
*मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वाभिमान का पावन पर्व है - राजीव अग्रवाल*
*समूचे देश को राष्ट्रप्रेम की कड़ी में जोड़ने हर घर में लहराएँगे तिरंगा - प्रकाश बैस*
धमतरी -: मोर तिरंगा मोर अभिमान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जानता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर होना है जिसे भाजपा मुहिम की तरह आयोजित कर रही है इसी कड़ी में धमतरी में उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन स्थानीय गोविंद सारंग भवन जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई जहाँ मुख्य वक्ता सीएसआईडीसी चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने कार्यक्रम के लिए समग्र मार्गदर्शन दिया,मंच पर प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा,पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस,पूर्व विधायक रंजना साहू,प्रदेश कार्य समिति सदस्य निरंजन सिन्हा,अभियान के जिला संयोजक शशि पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा , पूर्व महापौर अर्चना चौबे, प्रदेश महिला मोर्चा पदाधिकारी हेमलता शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही,कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राजीव अग्रवाल ने कहा मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यक्रम जन जन तक पहुंचाने हम सभी कार्यकर्ता अपनी सामूहिक भूमिका सुनिश्चित करेंगे,यह कार्यक्रम मंडलों से लेकर बूथ स्तर पर हो इस हेतु मंडलों में भी कार्यशाला आयोजित कर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए,यह राष्ट्रीय स्वाभिमान की एक मुहिम है जिसमे हम सभी को राष्ट्रध्वज के प्रति साम्मन और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने का सुअवसर प्राप्त होने जा रहा है,यह पर्व राष्ट्रीय स्वाभिमान का पावन पर्व है,वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा समूचे देश को राष्ट्रप्रेम की कड़ी में जोड़ने हम हर घर में तिरंगा लहराएँगे,आज तिरंगा हर घर की छत पर और हर दिल में लहरा रहा है। यह केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी आत्मा की आवाज़ है।मोर तिरंगा, मोर अभिमान यह कार्यक्रम हमारी एकता का प्रतीक है। इस कार्यशाला का मंच संचालन महामंत्री महेंद्र पंडित ने व आभार महामंत्री राकेश साहू ने की।
बैठक में कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दुजा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, जनपद अध्यक्ष विरेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष केशव साहू, जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू, मोनिका देवांगन, टीकाराम कंवर, अनिता ध्रुव, अजय ध्रुव, कुलेश्वरी गायकवाड, जिला उपाध्यक्ष तिलोकचंद जैन, रविकांत चन्द्राकर, विजय यदु, अकबर कश्यप, मंत्री हेमन्त चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष, पवन गजपाल, विनय जैन, मिश्रीलाल पटेल, अमन राव, कृष्णकांत साहू, रवि सिन्हा, लोकेश साहू, कल्याण राजपुत, बलजीत छाबड़ा, रोहित साहू, मनोहर मानिकपुरी, संजय मरकाम व मंडल प्रभारी व जिला कार्यकारिणी सदस्य के उपस्थित हुए।