-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

एन.एच.एम कर्मचारियों की मांगों को लेकर कांग्रेस का समर्थन – विधायक ओंकार साहू और जिला कांग्रेस अध्यक्ष का बयान

एन.एच.एम कर्मचारियों की मांगों को लेकर कांग्रेस का समर्थन – विधायक ओंकार साहू और जिला कांग्रेस अध्यक्ष का बयान
धमतरी। छत्तीसगढ़ एन.एच.एम प्रदेश कर्मचारी संघ द्वारा गांधी मैदान, धमतरी में अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर चलाए जा रहे शांतिपूर्ण धरने में आज विधायक ओंकार साहू तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हुए।

धरना स्थल पर उपस्थित कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए विधायक ओंकार साहू ने कहा कि –
“प्रदेश की भाजपा सरकार स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं से पूरी तरह आंख मूंदे बैठी है। दो दशक से अधिक समय से सेवा दे रहे एन.एच.एम कर्मियों को आज भी स्थायित्व, उचित वेतनमान, चिकित्सा अवकाश, बीमा जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। भाजपा सरकार की यह बेरुखी स्वास्थ्य व्यवस्था को कमजोर कर रही है। विधानसभा में इनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा और कांग्रेस इनके हक की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि –
“जनसेवा में समर्पित 16 हजार से अधिक एन.एच.एम कर्मचारी प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ हैं। लेकिन भाजपा सरकार इनके योगदान की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर इनकी लड़ाई लड़ेगी और प्रदेश की जनता के सामने भाजपा की असंवेदनशीलता को उजागर करेगी।”

धरना स्थल पर धमतरी विधायक ओंकार साहू , जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहना , पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी , पूर्व महापौर विजय देवांगन , पूर्व जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण घनश्याम साहू , ब्लॉक अध्यक्ष शहर - 1 आकाश गोलछा , ब्लॉक अध्यक्ष शहर -2 योगेश शर्मा , गोविंद साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य धमतरी , आशुतोष खरे , सूरज पासवान , धर्मेंद्र पटेल , साथ में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ने भी पहुंचकर कर्मचारियों के संघर्ष को समर्थन दिया और मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT