-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास -एसपी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की सुदृढ़ एवं प्रभावी विवेचना का परिणाम*



 *नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास -एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस की सुदृढ़ एवं प्रभावी विवेचना का परिणाम*
◆ *उत्कृष्ट विवेचना एवं सफल कार्यवाही के लिए- विवेचक उनि. अजय सिंह को सेवा पुस्तिका में 500/-रू. नगद पुरस्कार प्रदान कर एसपी. धमतरी ने किया सम्मानित*

● दिनांक 26.06.2024 को करेलीबड़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत थाना मगरलोड, जिला धमतरी में दर्ज अपराध क्रमांक 150/24, धारा 363, 366, 376(2)(ढ) भादवि एवं धारा 04, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला दर्ज किया गया था।

इस प्रकरण में एसपी. धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर तत्कालीन चौकी प्रभारी करेलीबड़ी उप निरीक्षक अजय सिंह द्वारा अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सटीक विवेचना की गई। 
पुख्ता साक्ष्य, तकनीकी प्रमाण एवं ठोस तथ्य जुटाते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण की सुनवाई के उपरांत
माननीय अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) धमतरी, छत्तीसगढ़ द्वारा ● *आरोपी -*
शिवकुमार उर्फ शिवा यादव
पिता: त्रिलोक कुमार यादव
उम्र: 23 वर्ष
निवासी: बोरियाखुर्द, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर (छ.ग.)
को 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5,000/- रूपये का अर्थदंड से दंडित किया गया है।
यह फैसला नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कड़ी न्यायिक कार्यवाही का सशक्त संदेश देता है।

● *एसपी.धमतरी द्वारा सम्मान एवं प्रोत्साहन-:*
उक्त प्रकरण में उत्कृष्ट विवेचना हेतु एसपी.धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार द्वारा विवेचक उप निरीक्षक अजय सिंह तत्का. चौकी प्रभारी करेली बड़ी को उनकी सेवा पुस्तिका में प्रशंसा-प्रविष्टि के साथ 500/- रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
● एसपी धमतरी द्वारा ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को निरंतर प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया जा रहा है, जिससे बेहतर पुलिसिंग एवं न्यायिक व्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT