-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

अवैध धान संग्रहण पर सख्त कार्यवाही, जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

अवैध धान संग्रहण पर सख्त कार्यवाही, जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी
धमतरी, 30 दिसंबर 2025/- धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं नियमसम्मत बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी एवं कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बीते 29 दिसंबर को राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा मंडी क्षेत्र में औचक निरीक्षण एवं जांच की गई।
  संयुक्त कार्यवाही के दौरान मंडी क्षेत्रांतर्गत छोटा पंजीयनधारी श्री पालेश्वर साहु, ग्राम कडेल एवं श्री डोमार साहू, ग्राम पिपरछेड़ी द्वारा अवैधानिक रूप से धान संग्रहण करते हुए पाए जाने पर मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई। दोनों के पास 38-38 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया, जिस पर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया।
  इसी दिन एक अन्य प्रकरण में सिध्दार्थ एग्रो प्रोडक्ट (दिलीप बाफना), सेन्हाभाठा, मेघा के परिसर में 128 कट्टा धान, कुल मात्रा 51.20 क्विंटल का अवैध भंडारण पाए जाने पर मंडी अधिनियम 1972 के तहत कड़ी कार्यवाही की गई। संबंधित प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
  कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है और किसानों के हितों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खरीदी, भंडारण अथवा संग्रहण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधितों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
  कलेक्टर ने किसानों से अपील की कि वे केवल अधिकृत धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से ही धान विक्रय करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना प्रशासन को दें। जिला प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण, निगरानी एवं प्रवर्तन कार्यवाही जारी रहेगी, ताकि धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं भरोसेमंद बनी रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT