धमतरी जिले के दो राइस मिलो पर छापा 5 करोड़ का धान जप्त
धमतरी,
जिले में अवैध धान संग्रहण के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रविवार को जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने धमतरी शहर के अशोक राइस मिल और सोरम गांव स्थित फूल मनी राइस मिल पर एक साथ छापेमारी की।
सुबह 10 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई देर शाम तक चली, जिसमें दोनों मिलों से लगभग 22 हजार क्विंटल अवैध धान का जखीरा मिला। प्रशासन ने मौके पर ही पूरे धान को जब्त कर लिया। जब्त धान की अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई गई है।
धमतरी कलेक्टर के अनुसार, दोनों मिलों ने गर्मी के धान का भारी मात्रा में संग्रह कर रखा था, लेकिन पूछताछ के दौरान वे यह नहीं बता सके कि यह धान किससे और कहाँ से खरीदा गया है। नियमों का पालन न करने और अवैध भंडारण की पुष्टि होने पर अब दोनों मिलों पर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी!
प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई के बाद जिले में अवैध धान के कारोबार से जुड़े मिलर और व्यापारियों में खलबली मच गई है।