-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कुरूद और मगरलोड में सड़क व भवन निर्माण कार्यों का किया सघन निरीक्षण*

*कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने कुरूद और मगरलोड में सड़क व भवन निर्माण कार्यों का किया सघन निरीक्षण* 

धमतरी 29 दिसंबर 2025/
कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी जिले के कुरूद एवं मगरलोड विकासखंड में संचालित विभिन्न सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नारी पुल से परसट्टी मार्ग (लंबाई 3.50 किमी), गाड़ाडीह से परखंदा–गुदगुदा–नारी रोड (लंबाई 12.20 किमी), उमरदा चौक एक्सप्रेसवे मार्ग तथा भेंडरी में नवनिर्मित महतारी सदन का अवलोकन किया।
कलेक्टर  मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने को भी कहा।
भेंडरी स्थित महतारी सदन के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता  चहल, जनपद पंचायत मगरलोड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी  दिव्या ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT