-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

ऑडिटोरियमनिविदा प्रक्रिया पूर्ण, शासन स्तर पर दर अनुमोदन प्रक्रियाधीन

ऑडिटोरियम
निविदा प्रक्रिया पूर्ण, शासन स्तर पर दर अनुमोदन प्रक्रियाधीन
धमतरी, 30 दिसंबर 2026/ महापौर  रामू रोहरा एवं कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के सतत प्रयासों से धमतरी शहरवासियों को एक बड़ी सौगात के रूप में 500 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण शीघ्र पूर्ण होने जा रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस महत्वाकांक्षी परियोजना की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा शासन स्तर पर दर अनुमोदन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। अनुमोदन प्राप्त होते ही शेष निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ किया जाएगा।

नगर निगम धमतरी द्वारा संचालित इस परियोजना के अंतर्गत पूर्व में सिविल (स्ट्रक्चर) से संबंधित कार्य लगभग 3.70 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किए जा चुके हैं। शेष आंतरिक एवं बाह्य विकास कार्यों के लिए 7 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई थी।

ऑडिटोरियम में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

निर्माण पूर्ण होने के उपरांत ऑडिटोरियम में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनमें सुव्यवस्थित सीटिंग अरेंजमेंट एवं चेयर इंस्टॉलेशन, उच्च गुणवत्ता का एकॉस्टिक ट्रीटमेंट, एचवीएसी (एयर कंडीशनिंग एवं वेंटिलेशन सिस्टम), फॉल्स सीलिंग, कैटवॉक पाथवे, संपूर्ण विद्युतीकरण, ड्रेनेज सिस्टम तथा इलेक्ट्रिकल कक्ष का निर्माण शामिल है।

गुणवत्ता पर रहेगा विशेष फोकस

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु तकनीकी अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाएगा, जिससे ऑडिटोरियम न केवल आकर्षक बल्कि टिकाऊ एवं दीर्घकालीन उपयोग के लिए उपयुक्त बन सके।

सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा सशक्त मंच

इस अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण से धमतरी शहर को एक नई पहचान मिलेगी। यहां सांस्कृतिक, शैक्षणिक, सामाजिक एवं शासकीय कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक सुसज्जित मंच उपलब्ध होगा। स्थानीय कलाकारों एवं संस्थाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर अवसर प्राप्त होगा, वहीं बड़े आयोजनों की संभावनाएं भी सुदृढ़ होंगी।

ऑडिटोरियम निर्माण को लेकर शहरवासियों में उत्साह का वातावरण है। नागरिकों का मानना है कि इसके पूर्ण होने से धमतरी में सांस्कृतिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा तथा शहर के गौरव में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT