-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

आत्मसमर्पित महिला नक्सली की सूचना पर हथियार डम्प बरामद

आत्मसमर्पित महिला नक्सली की सूचना पर हथियार डम्प बरामद

धमतरी जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक आत्मसमर्पित महिला नक्सली की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों का हथियार डम्प बरामद किया गया है। यह कार्रवाई जनवरी 2026 में आत्मसमर्पण कर चुकी इनामी महिला नक्सली भूमिका उर्फ गीता उर्फ लता उर्फ सोमारी की निशानदेही पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दौड़पंडरीपानी के जंगल क्षेत्र में माओवादियों द्वारा जमीन में गड्ढा खोदकर हथियार छुपाए गए थे। हथियारों को पत्तियों व प्राकृतिक सामग्री से ढंककर रखा गया था, ताकि वे नजर से बच सकें। सर्च अभियान के दौरान इस गुप्त डम्प का पता चला।
बरामद किए गए हथियारों में एक एसएलआर 7.62 एमएम ऑटोमेटिक राइफल, दो खाली मैग्जीन, एक 12 बोर बंदूक तथा एक भरमार बंदूक शामिल है। सभी हथियार सील कर लिए गए हैं।
बताया गया है कि आत्मसमर्पण के बाद महिला नक्सली द्वारा दी गई सूचना के आधार पर यह कार्रवाई संभव हो सकी। यह घटना नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास प्रयासों से जुड़ी एक कड़ी मानी जा रही है।
पुलिस के अनुसार नक्सल गतिविधियों पर नजर रखने और अवैध हथियारों की तलाश के लिए आगे भी सर्च अभियान जारी रहेंगे। साथ ही माओवादी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने के लिए शासन की आत्मसमर्पण नीति का उल्लेख किया गया है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT