-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

खमरिया गांव के ग्रामीणों ने पुल और सड़क निर्माण की मांग को लेकर नगरी के रावणभाठा मैदान में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

खमरिया गांव के ग्रामीणों ने पुल और सड़क निर्माण की मांग को लेकर नगरी के रावणभाठा मैदान में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
 ग्रामीणों का कहना है कि वे बीते कई वर्षों से लगातार प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही नगरी एसडीएम, लोक निर्माण विभाग के जिला अधिकारी, स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित अन्य शासकीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने की कोशिश की।
हालांकि, धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि वे पुल निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा पहले सड़क निर्माण के लिए जमीन देने की शर्त रखी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, प्रशासन का कहना है कि सड़क बनने के बाद ही पुल का निर्माण संभव है, जिससे ग्रामीण असंतुष्ट हैं।
ग्रामीणों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे और आवश्यकता पड़ी तो उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT