-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

कलेक्टर ने कोटगांव औषधि बोर्ड नर्सरी का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने कोटगांव औषधि बोर्ड नर्सरी का किया निरीक्षण

धमतरी, 05 जनवरी 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड अंतर्गत कोटगांव स्थित औषधि बोर्ड नर्सरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्सरी में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली तथा वहां उपलब्ध औषधीय पौधों की प्रजातियों, उनकी संख्या एवं रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन किया।
कलेक्टर  मिश्रा ने नर्सरी में औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पौध उत्पादन की गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित देखरेख, समय पर सिंचाई तथा पौधों के वितरण की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को औषधीय पौधों के माध्यम से आजीविका के अवसर बढ़ाने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT