*बारना राज(परिक्षेत्र) का वार्षिक अधिवेशन कातलबोड़ में हुआ सम्पन्न*
"प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं उत्कृष्ट योगदान करने वालों का किया सम्मान"
*धमतरी :-* कोसरिया मरार (पटेल) समाज बारना राज (परिक्षेत्र) का एकदिवसीय वार्षिक अधिवेशन का शुभारम्भ सभापति रामग़ुलाल पटेल उपसभापति कुंवरसिंग पटेल व उपस्थित राज पदाधिकारीयों द्वारा इष्ट देवी माँ शाकम्भरी व सियापति राजा रामचंद्र की पूजा अर्चना व भव्य कलश यात्रा क़े साथ किया गया , इस अधिवेशन क़े अति विशिष्ट अतिथि नेहरू राम निषाद (अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ड आयोग छ.ग) अध्यक्षता देवेंद्र पटेल (अध्यक्ष बारना राज) विशिष्ट अतिथि गौकरण साहू (उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी) ब्रम्हदेव पटेल (प्रदेश संरक्षक) ईश्वर पटेल (जिलाध्यक्ष रायपुर-अध्यक्ष अभनपुर राज ) कृष्णकुमार पाटिल (अंतर्राष्ट्रीय कलाकर-साहित्यकार) जितेन्द्र पटेल (जिलाध्यक्ष धमतरी) मिश्रीलाल पटेल (पूर्व जिलाध्यक्ष धमतरी) धनेश्वर पटेल (अध्यक्ष तहसील इकाई कुरुद) राधेलाल पटेल (अध्यक्ष जी-जामगॉव राज) वासुदेव पटेल (उपाध्यक्ष बगौद राज) कपिल पटेल (पूर्व अध्यक्ष जी-जामगॉव राज) कुलेश्वरी साहू (जनपद सदस्य कातलबोड़) मिलन साहू (सरपंच क़ातलबोड़) क़े आतिथ्य में सफलतापूर्वक क़ातलबोड़ में सम्पन्न हुआ !
नेहरूराम निषाद अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग छ.ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि पटेल समाज एक मेहनतकश व संगठित समाज हैं व्यक्ति से ही समाज निर्माण औऱ समाज से ही नव राष्ट्र निर्माण कि कल्पना कि जा सकती हैं , प्रत्येक व्यक्ति कों समाज विकास क़े लिए योगदान करना आवश्यक हैं तभी समाज का सर्वागीण विकास संभव हैं , जनप्रतिनिधि क़े रूप में समाज की आवश्यक मांगो कों पूर्ण करने क़े लिए प्रतिबद्ध रहूँगा!
गौकरण साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी ने कहा कि पटेल समाज प्रकृति क़े संरक्षक समाज हैं जो अपने मेहनत कि दम पर प्रकृति कों हरा भरा कर सर्व समाज क़े लिए पोषण आहार उपलब्ध कराता हैं , नशामुक्त समाज कि परिकल्पना कों साकार करने क़े लिए सभी से अपील करते हुए कहा कि सभ्य समाज व नव राष्ट्र निर्माण तभी सम्भव हैं ज़ब हम सदाचार सत्कर्म जीवन यापन करते हुए समाज विकास में सहभागिता निभाए , प्रतिभावान छात्र-छात्राओं क़े साथ समाज में उत्कृष्ट योगदान करने वालो का स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र प्रमाण पत्र व श्री फल से सम्मान करना अनुकरणीय व सराहनीय पहल हैं निश्चित ही इससे युवाओं में प्रेरणात्मक संदेश जायेगा !
ईश्वर पटेल जिलाध्यक्ष रायपुर-अध्यक्ष अभनपुर राज ने कहा कि शिक्षा संस्कार औऱ स्वरोजगार विकसित समाज कि आधार स्तम्भ होता हैं ज़ब तक किसी भी समाज शिक्षित संस्कारित औऱ स्वरोजगार से आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होंगे तब तक व्यक्ति विकास समाज विकास व राष्ट्र विकास कि संकल्पना करना असम्भव हैं इसके लिए हमें पैतृक व्यवसाय क़े साथ शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए जैविक क़ृषि व अन्य स्वरोजगार परक कार्यों कों अपनाना होगा , स्नेह प्रेम भाईचारा ही सामाजिक संगठन विकास का मुलमंत्र हैं युवाओं कों शिक्षित औऱ संस्कारवान क़े साथ आर्थिक रूप से सक्षम बनाने क़े लिए प्रत्येक जिला व राज में व्यावसायिक कार्यशाला शिविर का आयोजन करना होगा , छत्तीसगढ़ प्रदेश में राज की दृष्टिकोण से बारना राज सबसे बड़ा राज (परिक्षेत्र) हैं जहाँ 46 गावों में स्वजातीय जन बाहुल्य संख्या में निवासरत हैं !
जितेंद्र पटेल जिलाध्यक्ष धमतरी ने अपने उदबोधन में कहा कि समाज की सर्वागीन विकास में युवाओं व मातृशक्तियों की सहभागिता होना अत्यंत आवश्यक हैं युवा व मातृशक्ति ही समाज का आधार होता हैं ज़ब तक समाज में युवाओं सक्रियता नहीं होगा तब तक किसी भी समाज व राष्ट्र की विकास सम्भव नहीं , युवाओं व मातृशक्तियों कों समाज की मुख्यधारा में जुड़कर सामाजिक रीति-नीति का परिपालन करते हुए नवाचारी प्रयोगकर सामाजिक विकास में योगदान देने की आव्हान किया !
देवेंद्र पटेल अध्यक्ष बारना राज ने कहा कि मरार समाज मेहनती ईमानदारी व शाकाहार का संदेशवाहक समाज हैं शिक्षित व धर्माचरण से सुसज्जित व्यक्ति ही नव राष्ट्र का निर्माता होता हैं शिक्षा ही सामाजिक विकास का आधार हैं संगठित संतुलित व सकारात्मक सोच वाले समाज कि सर्वागीण विकास संभव होता हैं इस भाव कों चरितार्थ करना होगा, कर्मचारी क्षेत्र क़े सामाजिक जनो कों समाजहित में सहयोग करने की अपील किया !
उद्बोधन की कड़ी में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों ने अपना-अपना वक्तव्य दिया एवं सभी वक्ताओं ने बारना राज क़े पुरोधा-संरक्षक स्व. सुखऊ पटेल कों नमन करते हुए उनके प्रेरणादायक विचारों का अनुशरण करते हुए सामाजिक हित की भावना कों स्थापित करने की बात कही !
सामाजिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सामाजिक जनों कों स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र प्रमाण पत्र व श्री फल प्रदान कर सम्मानित किया तत्पश्चात् प्राप्त आवेदनो पर विचार व निराकरण कर कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय प्रस्तुत किया , वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम का सफल संचालन तहसील सचिव भोजराज पटेल ने औऱ आभार प्रदर्शन राज सचिव श्यामाचरण पटेल ने किया !
इस अवसर पर प्रमुख रूप से धमतरी जिला क़े पदाधिकारी, कुरुद तहसील क़े पदाधिकारी, जी-जाम गॉव राज पदाधिकारी, बगौद राज पदाधिकारी, बारना राज क़े पदाधिकारी पूर्व राज अध्यक्ष तुलसी पटेल राधुराम पटेल किशन पटेल संरक्षक रामचंद्र पटेल दाऊलाल पटेल मदन पटेल अनिल कमलवंशी पिधु पटेल उपाध्यक्ष तुलसी पटेल सहसचिव मनोज पटेल कोषाध्यक्ष हरिलाल पटेल प्रवक्ता नीरज पटेल सहित युधिष्ठिर अधनु मन्नू शोभाराम ओमप्रकाश भूपेंद्र तोरण चम्मन प्रभुदयाल गिरधारी हीराराम उत्तम पटेल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जनो मातृशक्तियों व युवा साथियों ने उपस्थित होकर वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम कों सफल बनाने में सहभागिता निभाई , उक्त जानकारी कों जिला सचिव व मिडिया प्रभारी बारना राज पुरुषोत्तम पटेल ने दी !