-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*UPSC में 623 वीं रैंक हासिल करने वाले डायमंड सिंह ध्रुव से की कलेक्टर ने सौजन्य भेंट*

*UPSC में 623 वीं रैंक हासिल करने वाले डायमंड सिंह ध्रुव से की कलेक्टर ने सौजन्य भेंट* 

धमतरी,
देश की सबसे प्रतिष्ठित UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम परसवानी के युवा अधिकारी डायमंड सिंह ध्रुव से आज कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर  मिश्रा ने डायमंड ध्रुव को उनकी सफलता पर मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी और कहा कि उनकी इस उपलब्धि से जिले के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान कलेक्टर ने उनसे आत्मीय चर्चा करते हुए उनकी पढ़ाई, आगे की योजनाओं और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपने प्रशासनिक सेवा में आने से पहले के अनुभव भी साझा किए।
इस अवसर पर एसडीएम कुरूद श्री नभ सिंह कोसले, जनपद पंचायत मगरलोड की अध्यक्ष  दिव्या ठाकुर, अन्य अधिकारी तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
डायमंड सिंह ध्रुव ने बताया कि उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 623वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनके पिता स्वर्गीय बलराम सिंह ध्रुव मगरलोड जनपद पंचायत में करारोपण अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, जिनका निधन हो चुका है, जबकि उनकी माता एक शासकीय विद्यालय में शिक्षिका हैं।
कलेक्टर  मिश्रा ने कहा कि डायमंड की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे चलकर अपनी सेवाओं से समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT