-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

भानपुरी में शाला प्रवेश उत्सव, अग्रवाल साहू ने बच्चों को पढ़ाई और खेल के लिए किया प्रेरित


धमतरी । विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत भानपुरी में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत धमतरी के सभापति अग्रवाल साहू अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर स्वागत किया तथा उन्हें पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया। इस अवसर पर पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिलें भी प्रदान की गईं, जिससे उनकी शिक्षा की राह और सुगम हो सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रवाल साहू ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य और सफल करियर की सबसे मजबूत नींव है। यदि बच्चे पूरी लगन और मेहनत से अध्ययन करेंगे तो वे जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर अपने परिवार, समाज, शहर, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी नियमित भाग लेने का आग्रह किया। उनका कहना था कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।
शाला प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के संकल्प के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT