-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

रायपुर में वन मंत्री केदार कश्यप व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिले बस्तर के जनप्रतिनिधि, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा


जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनबारी भद्रे ने पुत्र-पुत्री के साथ वन मंत्री से लिया आशीर्वाद, बस्तर क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा
जगदलपुर, 27 जून 2026। इन दिनों रायपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बकावंड जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनबारी भद्रे ने अपने पुत्र एवं पुत्री के साथ बस्तर के माटीपुत्र एवं छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप से उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर वन मंत्री ने जनपद पंचायत अध्यक्ष से क्षेत्र के हालात, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा बकावंड सहित बस्तर अंचल में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अध्यक्ष के दोनों बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के पश्चात वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से भी उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान बस्तर संभाग के विभिन्न विकास कार्यों, ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से सुना तथा विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर बस्तर जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल, तोकापाल जनपद पंचायत अध्यक्ष रामबत्ती भंडारी, बकावंड जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तरुण कुमार पांडे, तोकापाल जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रायपुर में हुई यह सौजन्य मुलाकात केवल शिष्टाचार तक सीमित नहीं रही, बल्कि बस्तर के समग्र विकास, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करती नजर आई। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन और सहयोग से बस्तर में विकास की गति और तेज होगी तथा क्षेत्र के लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT