धमतरी। राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत नगर निगम धमतरी के विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग की अध्यक्ष एवं लाल बगीचा वार्ड क्रमांक 03 की पार्षद श्रीमती हिमानी भागवत साहू ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए वार्ड में घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक किया तथा 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोलियो की दो अमृत बूंदें प्रत्येक बच्चे के स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की मजबूत सुरक्षा कवच हैं। उन्होंने सभी माता-पिता से अपील की कि अपने 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि हमारा समाज पूर्णतः पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार कर सके।
इस अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गेश नंदिनी साहू, श्रीमती नीतू चौरे, सहायिका श्रीमती भारती साहू, वार्ड मितानिन श्रीमती स्वीकृति महिलांगे, श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, श्रीमती गीता शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं वार्डवासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।