जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश एवं प्रभारी अधिकारी निशांत साधु के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में तथा आबकारी उप निरीक्षक श्री आशीष ध्रुव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम पीपरछेड़ी थाना अर्जुनी में आरोपी सुमित कुमार भारती पिता लूकेश भारती के निवास पर सुनियोजित ढंग से दबिश दी गई।
कार्यवाही के दौरान आरोपी के निवास से 52 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त की गई। उक्त प्रकरण में आरोपी सुमित कुमार के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59-क के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया।
यह कार्यवाही अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक आशीष ध्रुव, अजय राज कश्यप, गिरजा शंकर बघेल, विवेक कुमार दीवान,मुख्य आरक्षक मुरली सोनी ,आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव,मेघा सिन्हा, उमालक्ष्मी, अरविंद नेताम, कौशल नेताम, राजकिशोर, नीरज चंद्राकर व वाहन चालक शैलेन्द्र साहू, अर्जुन सराहनीय एवं सक्रिय योगदान रहा।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है एवं आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।