-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

पॉन्ड मैन रामवीर तंवर ने की कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से मुलाकात, आमा तालाब को रामसर साइट बनाने की प्रक्रिया तेज



धमतरी, 30 जून 2026/ देश में जल संरक्षण, तालाबों के सौंदर्यीकरण, मृत जल निकायों के पुनर्जीवन और शहरी वन विकसित करने के लिए "पॉन्ड मैन ऑफ इंडिया" के नाम से प्रसिद्ध  रामवीर तंवर ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच जिले में जल संरक्षण एवं तालाबों के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
कलेक्टर  मिश्रा ने  तंवर से उनके द्वारा देशभर में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा धमतरी जिले के मकई तालाब और कांटा तालाब के सौंदर्यीकरण एवं सुव्यवस्थित विकास पर भी चर्चा की।
इसके पश्चात  रामवीर तंवर ने भखारा स्थित आमा तालाब का विस्तृत निरीक्षण एवं सर्वे किया। आमा तालाब को रामसर साइट घोषित कराने की दिशा में शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ड्रोन कैमरे के माध्यम से जल क्षेत्र, जैव विविधता, प्रवासी पक्षियों के आवास तथा तालाब के पारिस्थितिकीय महत्व का विस्तृत आकलन किया गया।
निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि  हरक जैन तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी  हरिकिशन पवारिया भी उपस्थित रहे।
          उल्लेखनीय है कि श्री रामवीर तंवर को देश में जल संरक्षण और तालाबों के पुनर्जीवन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए "पॉन्ड मैन ऑफ इंडिया" के नाम से जाना जाता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों में लगभग 80 तालाबों का संरक्षण, सफाई एवं जीर्णोद्धार कराया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और जगदलपुर में भी तालाबों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT