-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*अभनपुर प्रशिक्षण शिविर: राहुल गांधी से मिलीं जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, संगठन मजबूती का मिला मंत्र*


अभनपुर में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेशभर से आए जिलाध्यक्षों से वन-टू-वन मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने भी राहुल गांधी से आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने लगभग तीन घंटे तक जिलाध्यक्षों के साथ संवाद करते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती तथा भविष्य की रणनीति पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक, संवैधानिक एवं सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित एक जनआंदोलन है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में देश की आजादी के आंदोलन में कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाए रखने में पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने जिलाध्यक्षों से कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में होती है। प्रत्येक जिलाध्यक्ष का दायित्व है कि वह गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाते हुए आम जनता से निरंतर संवाद बनाए रखे। आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने संगठनात्मक तैयारी, जनसंपर्क अभियान, युवाओं, महिलाओं, किसानों और श्रमिकों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विशेष बल दिया। मुलाकात के बाद धमतरी जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि राहुल गांधी जी का मार्गदर्शन हमारे लिए नई ऊर्जा का संचार करने वाला है। उनके दिए गए मूलमंत्र को धमतरी जिले के हर गांव, ब्लॉक और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा ताकि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर अजेय बनाया जा सके।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT