-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*धमतरी पुलिस का नशे के कारोबार पर करारा प्रहार, 1.1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*


 *हेरोइन (चिट्टा) सहित मोटरसाइकिल व मोबाइल जब्त, कुल 36 हजार रुपये का मशरूका कुरुद पुलिस के कब्जे में*

 *एसपी धमतरी के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार सख्त कार्यवाही,नशे के तस्करों के विरुद्ध अभियान और तेज*

धमतरी जिले को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब एवं अन्य अवैध कारोबारों के विरुद्ध लगातार सघन एवं सुनियोजित अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नशे के कारोबार में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध साक्ष्य आधारित कठोर वैधानिक कार्यवाही करते हुए उनके अवैध नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया जा रहा है। धमतरी पुलिस की इस सतत एवं निर्णायक कार्यवाही का उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाए रखना है।

इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छाती स्थित एचएच-30 हाईस्कूल के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बिक्री के उद्देश्य से लेकर आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कुरूद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1.1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000/-रूपये है। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन (कीमत 10,000/-रूपये) एवं 01 मोटरसाइकिल (कीमत 20,000/-रूपये) भी जप्त की गई। 
जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 36,000/- रूपये है।
पूछताछ एवं प्रारंभिक विवेचना के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 205/2026, धारा 21(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

▪️ *गिरफ्तार आरोपीगण का नाम-*
(01) वाहिद खान, पिता इस्माईल खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी संजय नगर, कुरूद, जिला धमतरी(छ.ग.)।
(02) केशवराम ध्रुव, पिता नम्मू ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, निवासी संजय नगर, कुरूद, जिला धमतरी(छ.ग.)।
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा। 

समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है। आमजन से भी अपील की गई है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT