-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

सिहावा में कथित पत्रकार पर वसूली का आरोप, कारोबारी ने जड़ा थप्पड़,खबर नहीं चलाने की एवज में 3 हजार रुपये मांगने का आरोप, पेट्रोल पंप परिसर में हुई कथित मारपीट; पुलिस ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि

सिहावा में कथित पत्रकार पर वसूली का आरोप, कारोबारी ने जड़ा थप्पड़,
खबर नहीं चलाने की एवज में 3 हजार रुपये मांगने का आरोप, पेट्रोल पंप परिसर में हुई कथित मारपीट; पुलिस ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि
धमतरी | सिहावा।
धमतरी जिले के नगरी सिहावा क्षेत्र में खुद को पत्रकार बताने वाले एक व्यक्ति पर कथित रूप से वसूली करने का आरोप सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बल्ली (लकड़ी) के कारोबार से जुड़े एक कारोबारी से खबर प्रकाशित या प्रसारित नहीं करने की एवज में डरा-धमकाकर 3 हजार रुपये की मांग किए जाने और राशि लेने का आरोप लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि इस बात से नाराज कारोबारी ने सिहावा स्थित एक पेट्रोल पंप परिसर में कथित पत्रकार को थप्पड़ मार दिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो भी सामने आने की चर्चा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त होती है, तो नियमानुसार जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(नोट: यह समाचार स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। संबंधित आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है तथा सभी पक्षों का पक्ष सामने आना बाकी है।)

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT